पलामू। फेयरमाइन कार्बन्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत आगामी 1 नवंबर, रविवार को निःशुल्क आरोग्यम स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन पंडवा प्रखंड के राजहरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में होगा। शिविर की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी।
कंपनी के जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) अशोक मिश्रा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों और राजहरा कोलियरी क्षेत्र के लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।
'आपका स्वास्थ्य, हमारी प्राथमिकता’ के वाक्य के साथ आयोजित इस शिविर में लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविर में पलामू प्रमंडल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. प्रसून कुमार और सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक प्रसाद अपनी सेवाएं देंगे। यहां मरीजों की आंखों की जांच, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कराने और उचित चिकित्सकीय सलाह प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
अशोक मिश्रा ने स्थानीय ग्रामीणों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समय पर स्वास्थ्य जांच कराने से बीमारियों की पहचान और उचित उपचार में मदद मिल सकती है।
शिविर से संबंधित विस्तृत जानकारी और पंजीकरण संबंधी पूछताछ के लिए कंपनी प्रबंधन की ओर से विजय कांत झा को अधिकृत प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 8602483042 पर संपर्क कर सकते हैं।
