लेटेस्ट

Latest

Corona virus: झारखंड से एक अच्छी खबर, अबतक नहीं मिले एक भी कोरोना पॉजिटिव

Corona virus: good news from Jharkhand, not a single corona positive yet

30 March 2020

/ by Uday Bharat

UB DESK: आज पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से त्राहिमाम कर रहा है. वहीं देश के तकरीबन सभी राज्यों से इसके पॉजिटिव मरीज मिलने की खबर सामने आ रही है. बिहार में भी अबतक 15 पाॉजिटिव मरीज पाए गए.
इसबीच बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड से अच्छी खबर यह है कि सूबे में अबतक एक भी पॉजिटिव  मामला सामने नहीं आया है. मिली जानकारी के अनुसार राज्य में अबतक 153 मरीज संदिग्ध पाए गए हैं. जिनमें से 137 की रिपोर्ट निगेटिव आई है. वहीं  आज शेष 16 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी है.
सरकार ने उठाए बड़े कदम
इधर कोरोना से निपटने के लिए झारखंड सरकार ने पूरी तैयारी कर रखी है. सरकार ने कुछ प्राइवेट हॉस्पिटल और नर्सिंग होम का अधिग्रहण किया है. राज्य सरकार ने निजी अस्पताल पारस हॉस्पिटल और नामकुम के कलावती हॉस्पिटल का अधिग्रहण किया है. सिंगपुर नर्सिंग होम और सिल्ली को भी अधिगृहित करने की योजना बना रही है.

राज्य के 3 मेडिकल कॉलेज में 96 बेड कोरोना वायरस संक्रमण के लोगों के लिए रखे गए हैं. वहीं जिला अस्पतालों में 200 बेड और निजी अस्पतालों में 271 बेड कोरोना आइसोलेशन वार्ड में सुरक्षित रखे गए हैं. 1469 बेड को क्वारंटाइन सेंटर के लिए चिन्हित किया गया है.
 
34 सर्विलांस टीम का गठन
जिला स्तर पर सर्विलांस टीम का गठन किया गया है. राज्य में अबतक 34 सर्विलांस टीम बनाई जा चुकी है. आयुष, वेटनरी और कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी को प्रशिक्षित किया गया है.

विदेश से लौटे यात्रियों पर कड़ी नजर
विदेश से लौटे यात्रियों और उनके परिवार पर नजर रखी जा रही है. विदेश से लौटे 837 यात्री स्वास्थ्य विभाग के सर्विलांस में आइसोलेशन पर हैं.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo