लेटेस्ट

Latest

एसपी और उनकी पत्नी में भी कोरोना के लक्षण, शादी के बाद घूमने गए थे इटली

Signs of corona in SP and his wife, went to Italy after marriage

16 March 2020

/ by Uday Bharat

रांची : चीन से निकला कोरोना वायरस का असर अब बिहार और झारखंड में भी दिखने लगा है.  संदिग्धों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है. ताजा मामला झारखंड की राजधानी रांची के आईपीएस अधिकारी सिटी एसपी सौरभ कुमार और उनकी पत्नी से जुड़ा है. इटली से लौटे इस आईपीएस अधिकारी और उनकी पत्नी को पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है जहां इलाज चल रहा है.

सिटी एसपी रांची और उनकी पत्नी शादी के बाद गए थे घूमने
बताया गया है की रांची के सिटी एसपी सौरभ और उनकी पत्नी शिवा शादी के बाद इटली घूमने गए थे. गौरतलब है कि चीन के बाद इटली एक ऐसा देश है जो सबसे ज्यादा कोरोना वायरस से ग्रसित है. वहां रिकॉर्ड 1 दिन में 300 से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है. रांची के सिटी एसपी सौरभ और उनकी पत्नी शिवा भी शादी के बाद इटली घूमने गए थे. जाहिर सी बात है कि विदेशों से इंडिया लौट रहे लोगों का लगातार स्क्रीनिंग किया जा रहा है. इसी सिलसिले में रांची सिटी एसपी और उनकी पत्नी जब स्वदेश वापस लौटे तो उनका भी स्क्रीनिंग किया गया. इसके बाद बताया गया है कि दोनों में कोरोना वायरस के कुछ लक्षण पाए गए हैं. फिलहाल सिटी एसपी रांची और उनकी पत्नी को पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo