लेटेस्ट

Latest

गढ़वा: होटल मालिक ने 'मटन' नहीं दिया तो मार दी गोली, अपराधी गिरफ्तार

Garhwa: hotel owner did not give 'mutton', he was shot, the culprit arrested

04 January 2020

/ by Uday Bharat

गढ़वा: जिला मुख्यालय के मेन रोड में रात्रि करीब 10 बजे नशे में धुत अपराधियों ने व्यवसाई सुनील केशरी को गोली मारकर घायल कर दिया. सुनील केशरी प्रसिद्ध जवाहर भोजनालय के मालिक अनिल केशरी के भाई हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके होटल में तीन लोग खाने पीने के लिए पहुंचे थे. किसी बात पर होटल मालिक अनिल केशरी के साथ उन लोगों की बहस हो गई. इसके बाद अपराधियों ने देख लेने की धमकी और वाहन से चले गए. लेकिन कुछ देर के बाद वे लोग वापस आये तो उस वक्त सुनील केशरी दूकान के काउंटर पर बैठे थे. तभी अपराधियों ने सुनील केशरी के ऊपर गोली चला दी. सुनील को बांह में गोली लगी और सुनील घायल हो गया. आनन फानन में सुनील केशरी को सदर अस्पताल गढ़वा में ले जाया गया. जहाँ, डाक्टरों ने उपचार किया. उपचार के बाद डॉक्टर ने बताया की अब खतरे से बाहर है. इसे भी पढ़े: सैनिक पति के मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, कुएं में छलांग लगाकर दे दी जान


हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तहकीकात में जुट गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आपराधियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo