पलामू : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अंतर्गत कार्यरत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला एवं प्रखंड स्तरीय सभी कर्मियों के लिए खुशखबरी है. दीपावली के पूर्व जिला एवं प्रखंड स्तरीय सभी कर्मियों की अनुबंध अवधि 31 दिसंबर 2019 तक विस्तार करने का निर्णय 16 अक्टूबर 2019 को जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में ली गयी. बैठक पलामू उपायुक्त के कार्यालय वेषम में जिला जल एवं स्वच्छता समिति के अध्यक्ष सह उपायुक्त डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में जल शक्ति मंत्रालय के आगामी कार्ययोजना सुजल एवं स्वच्छ गांव कार्यक्रम के तहत पलामू जिले में सक्रिय मुखिया, जलसहियाओं तथा स्वच्छाग्रहियों का प्रशिक्षण कराये जाने का निर्णय लिया गया. उपायुक्त ने प्रशिक्षण में कार्ययोजना बनाकर जनभागीदारी सुनिश्चित करने, प्रथम एवं द्धितीय चरण का प्रशिक्षण अक्टूबर माह में ही पूर्ण कराने, सुजल एवं स्वच्छ गांव कार्यक्रम के तहत जिले के सभी गांवों में जलापूर्ति योजना के द्वारा हर घर तक शुद्ध पेयजल मुहैया कराने का निर्देश दिया. प्रशिक्षण 23 फेज में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गयी एवं कार्ययोजना को स्वीकृति प्रदान की गयी. बैठक में सिविल सर्जन, डाॅ0 जाॅन एफ0 कनेडी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, मेदिनीनगर के कार्यपालक अभियंता, ई0 अजय कुमार सिंह, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी देवेन्द्र नाथ भादुड़ी, जिला कृषि पदाधिकारी मो. जुबैर अली , जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
जिला एवं प्रखंड स्तरीय सभी कर्मियों का पूर्व में काटे गये 25% मानदेय का पूर्ण भुगतान करने का निर्णय लिया गया. वहीं सितम्बर माह से यथोचित पूर्व की भांति मानदेय भुगतान करने का निर्णय लिया गया.
जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी विभागों से समन्वय बनाते हुए स्वच्छता से पोषण सप्ताह मनाया जाये. मालूम हो कि 15 अक्टूबर को विश्व हाथ धुलाई दिवस के रूप में मनाया गया है. इस साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों/सभी स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सभी विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से हाथ धुलाई के विभिन्न तरीके बताने तथा इस प्रक्रिया को निरंतर चालू रखने हेतु शपथ दिलाया जायेगा. सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर किशोरी, गर्भावस्था एवं धात्री माताओं के साथ बैठक कर हाथ धुलाई के महत्व को बताने का निर्देश उपायुक्त ने दिया. विशेषकर भोजन से पहले, स्तनपान से पहले एवं माहवारी के कपड़ा बदलने के बाद साबुन से हाथ अवश्य धोया जाय यह बताया जायेगा. स्वास्थ्य केन्द्रों में हाथ धुलाई के विभिन्न आयामों की जानकारी दी जायेगी एवं हाथ धुलाई ईकाई की स्थापना कराने का निर्देश दिया गया. विद्यालयों में नोडल शिक्षक यह सुनिश्चित करायेंगें कि बच्चे मध्याह्न भोजन ग्रहण करने के पूर्व हाथ अवश्य धोऐं. उपायुक्त ने गांवों में सभी समूह एवं गांव के सभी प्रधानों के साथ बैठक कर हाथ धुलाई ईकाई की स्थापना हेतु चर्चा करने का निर्देश दिया. साथ ही कार्यक्रम से संबंधित जानकारी और फोटोग्राफ को सोशल मीडिया पर अपलोड करने हेतु जिला समन्वयक (आईईसी) को निर्देशित किया.
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत कार्यरत प्रखंड समन्वयक/सोशल मोबलाईजर एवं सक्रिय कर्मियों के रैपिड एक्शन लर्निंग प्लान (राल) का प्रशिक्षण कराये जाने हेतु निर्णय लिया गया. जानकारी हो कि यह प्रशिक्षण वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन कोलाबोरेटिव काउसिंल एवं निदेशालय पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा 27 दिसम्बर से 29 दिसम्बर 2019 तक प्रस्तावित है. इस प्रशिक्षण हेतु 30 प्रशिक्षणार्थियों का नाम पर स्वीकृति प्रदान की गयी.
सुजल एवं स्वच्छ ग्राम हेतु जिले के सभी मुखिया, जलसहिया एवं स्वच्छाग्रहियों के प्रशिक्षण हेतु रूपरेखा तैयार किये गये. एक्शन प्लान के अनुसार 2 बैच में प्रशिक्षण कराने हेतु स्वीकृति प्रदान की गयी. शेष बचे प्रतिभागियों का प्रशिक्षण तय किये गये एक्शन प्लान के अनुसार किये जाने हेतु निद्देशित किया गया. खुले में शौच मुक्त वातावरण के स्थायीत्व बनाये रखने हेतु प्राप्त दिशा - निर्देश के आलोक में कार्य कराने का निर्णय लिया गया.
पूर्व में काटे गये मानदेय भुगतान पर मिली स्वीकृति
जिला एवं प्रखंड स्तरीय सभी कर्मियों का पूर्व में काटे गये 25% मानदेय का पूर्ण भुगतान करने का निर्णय लिया गया. वहीं सितम्बर माह से यथोचित पूर्व की भांति मानदेय भुगतान करने का निर्णय लिया गया.
21 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता से पोषण सप्ताह
जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी विभागों से समन्वय बनाते हुए स्वच्छता से पोषण सप्ताह मनाया जाये. मालूम हो कि 15 अक्टूबर को विश्व हाथ धुलाई दिवस के रूप में मनाया गया है. इस साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों/सभी स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सभी विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से हाथ धुलाई के विभिन्न तरीके बताने तथा इस प्रक्रिया को निरंतर चालू रखने हेतु शपथ दिलाया जायेगा. सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर किशोरी, गर्भावस्था एवं धात्री माताओं के साथ बैठक कर हाथ धुलाई के महत्व को बताने का निर्देश उपायुक्त ने दिया. विशेषकर भोजन से पहले, स्तनपान से पहले एवं माहवारी के कपड़ा बदलने के बाद साबुन से हाथ अवश्य धोया जाय यह बताया जायेगा. स्वास्थ्य केन्द्रों में हाथ धुलाई के विभिन्न आयामों की जानकारी दी जायेगी एवं हाथ धुलाई ईकाई की स्थापना कराने का निर्देश दिया गया. विद्यालयों में नोडल शिक्षक यह सुनिश्चित करायेंगें कि बच्चे मध्याह्न भोजन ग्रहण करने के पूर्व हाथ अवश्य धोऐं. उपायुक्त ने गांवों में सभी समूह एवं गांव के सभी प्रधानों के साथ बैठक कर हाथ धुलाई ईकाई की स्थापना हेतु चर्चा करने का निर्देश दिया. साथ ही कार्यक्रम से संबंधित जानकारी और फोटोग्राफ को सोशल मीडिया पर अपलोड करने हेतु जिला समन्वयक (आईईसी) को निर्देशित किया.
वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन कोलाबोरेटिव काउसिंल करेगा
एसबीएम कर्मियों का क्षमतावर्द्धनस्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत कार्यरत प्रखंड समन्वयक/सोशल मोबलाईजर एवं सक्रिय कर्मियों के रैपिड एक्शन लर्निंग प्लान (राल) का प्रशिक्षण कराये जाने हेतु निर्णय लिया गया. जानकारी हो कि यह प्रशिक्षण वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन कोलाबोरेटिव काउसिंल एवं निदेशालय पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा 27 दिसम्बर से 29 दिसम्बर 2019 तक प्रस्तावित है. इस प्रशिक्षण हेतु 30 प्रशिक्षणार्थियों का नाम पर स्वीकृति प्रदान की गयी.
सुजल एवं स्वच्छ ग्राम पर होगा प्रशिक्षण