लेटेस्ट

Latest

IG के घर से चोरो ने उड़ाए लाखों की संपत्ति, पुलिस की उड़ी नींद

thief blew property from IG's house, police lost sleep

13 January 2020

/ by Uday Bharat

धनबाद: झारखंड के कोयलांचल में आमलोगों की कौन कहें खास के घर भी सुरक्षित नहीं रह गये है। चोरो ने आईजी के घर को निशाना बनाते पुलिस को खुली चुनौती दी है.

घटना के संबंध में बताया गया है कि चोरों ने झारखंड के आईजी एचआर नवीन कुमार सिंह के धनबाद के नीलांचल कॉलोनी स्थित घर पर धावा बोल लाखों रुपये की संपत्ति को उड़ा डाला है.
आईजी के घर चोरी की घटना से पुलिस महकमे की नींद उड़ गई. आनन-फानन में एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी आर रामकुमार, ग्रामीण एसपी अमित रेणु और डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर मुकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की.


बताया जा रहा है कि आईजी के इस घर में उनके पिता एपी सिंह और उनकी मां रहती हैं. एपी सिंह इलाज के लिए अपने बेटे नवीन कुमार के घर रांची गए थे. इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया.
घर की रखवाली के लिए झारखंड आर्म्ड पुलिस दो जवानों की तैनाती की गई थी. बताया जा रहा है कि एक गार्ड छुट्टी पर था. जबकि दूसरे गार्ड को घर की रखवाली करनी थी. प्रारंभिक जांच में पाया गया कि वह रात में घर पर नहीं था.
रखवाली के लिए तैनात जवान दिलीप कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह रात में आठ बजे से 11 बजे तक नहीं था. हालांकि जवान की बातों का सच जानने के लिए उसके मोबाइल के टावर लोकेशन की जांच की गई. कहा गया कि जवान रातभर नीलांचल कॉलोनी में नहीं था. इधर, चोरी की सूचना पर एपी सिंह देर शाम धनबाद पहुंचे.
आईजी की घर हुई चोरी के घटना के बाद से धनबाद पुलिस की नींद उड़ी हुई है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo