लेटेस्ट

Latest

सीएए के जो खिलाफ हैं, वो दलित विरोधी हैं: अमित शाह

Those against CAA are anti-Dalit: Amit Shah

18 January 2020

/ by Uday Bharat

कर्नाटक: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि जो लोग के खिलाफ हैं, वे दलित विरोधी हैं. उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर भी हमला बोला और कहा कि कांग्रेस ने देश को धर्म के आधार पर बांटा है.
अमित शाह ने हुबली में भाषण के दौरान कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, सीएए में ऐसी कोई धारा नहीं है जो मुसलमानों की नागरिकता लेने की बात करती हो.
इसे भी पढ़े: झारखंड की जेलों में बंद 139 कैदी खुली हवा में सांस लेंगे, सीएम ने दी रिहाई की मंजूरी
'जो CAA का विरोध कर रहे हैं वे दलित विरोधी भी हैं'
केंद्रीय गृह मंत्री में कहा कि जो लोग नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे हैं मैं उनसे पूछना चाहता हूं जो दलित पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हैं, उनके खिलाफ जाकर आपको क्या मिलेगा? जो लोग CAA का विरोध कर रहे हैं वे दलित विरोधी भी हैं.
बच्चों तक वेदों-उपनिषदों का संदेश सरलता से पहुंचाने के लिए वेदांत भारती को दिया साधुवाद
केंद्रीय गृह मंत्री ने बेंगलुरु में आयोजित वेदांत भारती के विवेकदीपनी महासमर्पणे कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया. इसके बारे में एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'मैं वेदांत भारती को साधुवाद देता हूं कि उन्होंने लाखों बच्चों के जीवन में वेदों और उपनिषदों के संदेश को इतनी सरलता से पहुंचाया है. हमारे वेदों, उपनिषदों व शास्त्रों में जो ज्ञान है, उसको शिक्षा के साथ बच्चों को देना और उनके जीवन को लक्ष्य के प्रति समर्पित करना बहुत जरूरी है.'
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo