लेटेस्ट

Latest

बड़ी खबर: झारखंड में मेले से लौट रही आधा दर्जन नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

BREAKING: Rape of half a dozen minor girls returning from fair in Jharkhand

16 January 2020

/ by Uday Bharat

रांची: झारखंड से एक बड़ी घटना सामने आई है. जहां 5-6 नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म हुआ है. घटना सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. गांव वाले मुखिया के घर पर जुटे हैं. मामला खुंटी जिले की है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जिले के काला माटी के समीप 5-6 बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि ये सभी बच्चियां रंग रोड़ी मेला देखकर घर लौट रही थी उसी दौरान रास्ते से अगवा कर उनके साथ जबरदस्ती की गई है.

घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त  है. गांव के लोग खुदी पंचायत के मुखिया हरमन के घर पर जुटे हुए है.
इस बावत पुलिस को सूचना दी गई  है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है.

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo