लेटेस्ट

Latest

पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश की नेतृत्व में बनाई मानव श्रृंखला, देखें तस्वीरें

Man series created by CM Nitish at Patna's Gandhi Maidan, see photos

19 January 2020

/ by Uday Bharat

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंच गए हैं. मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम सुशील मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी समेत नीतीश कैबिनेट के कई मंत्री भी गांधी में मौजूद हैं.
मुख्यमंत्री के साथ साथ बीजेपी, एलजेपी और जेडीयू के कई नेता गांधी मैदान में जुटे हैं. मुख्यमंत्री समेत सभी नेता और अधिकारियों ने हाथ से हाथ मिलाकर जल जीवन हरियाली और दहेज मुक्त बिहार बनाने का संकल्प ले रहे हैं. गांधी मैदान से निकली मानव श्रृंखला का भव्य नजारा पूरे बिहार में देखने को मिलेगा.
इसे भी पढ़े: बेटी से छेड़खानी, मां को पीटकर मारा, पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा
आपको बता दें कि बिहार में विश्व की अब तक की सबसे लंबी मानव श्रृंखला बनाई जा रही है. पूरे राज्य में सवा चार करोड़ से अधिक लोग मानव श्रृंखला बनायेंगे. जल-जीवन-हरियाली और नशा मुक्ति के समर्थन में तथा बाल विवाह और दहेज प्रथा मिटाने के लिए पूरा बिहार एकजुट होगा.


प्रशासन दिखा चुस्त
 
मानव श्रृंखला के दौरान पटना में प्रशासन चुस्त दिखा. सड़कों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ साथ एंबुलेंस की भी तैनाती की गई थी.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo