लेटेस्ट

Latest

सोनिया-राहुल से मिले झारखण्ड के नवनिर्वाचित कांग्रेसी MLA, सोरेन सरकार में महत्वपूर्ण मंत्रालयों की मांग

Jharkhand's newly elected Congress MLA meets Sonia-Rahul, demands important ministries in Soren government

17 January 2020

/ by Uday Bharat

रांची: झारखण्ड की महागठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस पार्टी के 16 विधायकों ने आज पार्टी अध्यक्ष सोनिया गाँधी और पूर्व अध्यक्ष से राहुल गाँधी से मुलाकात की. विधायकों के साथ सांसद गीता कोड़ा और धीरज साहू भी आलाकमान से मिले.

विधायकों के साथ मुलाकात में सोनिया गाँधी ने उनसे झारखण्ड के विकास के लिए काम करने का अपील किया. बताते चलें की कांग्रेस पार्टी की ओर से हेमंत सोरेन की सरकार में दो मंत्री बनाये जा चुके है. जिसमें आलमगीर आलम और रामेश्वर उरांव का नाम शामिल है.

कांग्रेस पार्टी से अभी चार और मंत्री बनाये जाने की उम्मीद है. कांग्रेस पार्टी की ओर से गृह और वित्त जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय की भी मांग की जा रही है.
इसे भी पढ़े: दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की सूची
बताया जा रहा है की आज ही संभव है की बाकी बचे मंत्रियों के नाम की घोषणा कर दी जाये. वहीँ उनके विभागों पर भी निर्णय लिया जा सकता है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo