लेटेस्ट

Latest

झारखंड: JVM की नई कार्यकारिणी गठित, बाबूलाल मरांडी फिर बने केंद्रीय अध्यक्ष

Jharkhand: JVM's new executive constituted, Babulal Marandi again becomes central chairman

17 January 2020

/ by Uday Bharat

रांची: झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) की नई कार्यकारिणी का शुक्रवार को गठन कर लिया गया है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को दोबारा पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया है. जेवीएम-प्रजातांत्रिक की नई कार्यकारिणी में 151 सदस्यों को जगह दी गई है. वहीं, अभय सिंह को प्रधान महासचिव बनाया गया है.

बता दें कि झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 5 जनवरी को पार्टी की वर्किंग कमेटी को भंग कर दिया था.

प्रदीप यादव और बंधु तिर्की को केंद्रीय कार्यसमिति में जगह नहीं
केंद्रीय कार्यसमिति के साथ-साथ सभी 24 जिलों के जिलाध्यक्ष और सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की भी घोषणा की गई. कार्यसमिति में पदाधिकारी के रूप में बंधु तिर्की, प्रदीप यादव, डॉ. सबा अहमद जैसे बड़े नेताओं को जगह नहीं मिली. जबकि संतोष कुमार, राजीव रंजन मिश्रा, सरोज सिंह, शोभा यादव, अभय सिंह जैसे जूनियर नेताओं को पदाधिकारी बनाया गया है.
इसे भी पढ़े: सोनिया-राहुल से मिले झारखण्ड के नवनिर्वाचित कांग्रेसी MLA
बीजेपी में हो सकता है जेवीएम का विलय
बताया जा रहा है कि बाबूलाल मरांडी अपनी पार्टी का बीजेपी में विलय कर सकते हैं. नई कार्यसमिति के गठन से जेवीएम के बीजेपी में विलय के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं. माना जा रहा है कि मर्जर के बाद बाबूलाल मरांडी को प्रदेश बीजेपी में बड़ी जिम्मेवारी दी जा सकती है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo