लेटेस्ट

Latest

बेटी से छेड़खानी, मां को पीटकर मारा, पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा

Flirting daughter,Beaten up mother,Police shot in the leg

18 January 2020

/ by Uday Bharat


कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में छेड़खानी की शिकार हुई नाबालिग लड़की की मां और मौसी को कुछ दिन पहले आरोपियों ने बुरी तरह मारा पीटा था. इलाज के दौरान पीड़िता की मां की मौत हो गई थी. इस मामले में तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका था. शनिवार सुबह हुए एक एनकाउंटर में दो और आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. एनकाउंटर में आरोपियों परवेज और आबिद के पैर में चोट भी लगी है. मामले में अब तक कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र में साइकल रिपेयरिंग का काम करने वाले शख्स की बेटी से 2018 में एक टैनरी में रेप की कोशिश की गई थी. नाबालिग लड़की की मां ने चकेरी थाने में चार आरोपियों महबूब, मिंटू, आबिद और जमील के खिलाफ सेक्शन-354 बी (लज्जा भंग करने) की रिपोर्ट लिखाई थी. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन कुछ समय बाद सभी को जमानत मिल गई.
इसे भी पढ़े: CAA को लेकर अल्पसंख्यकों के बीच भय फैला रहा है विपक्ष
पुलिस ने एनकाउंटर में गोली मारकर पकड़ा
कानपुर ईस्ट के एसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि जाजमऊ इलाके में हुए एनकाउंटर में दोनों आरोपी घायल हुए हैं. परवेज और आबिद नाम के इन आरोपियों के पैर में गोली लगने के बाद इन्हें रामादेवी इलाके के कांशीराम हॉस्पिटल में ऐडमिट कराया गया है. पुलिस ने बताया कि 9 जनवरी को हुई मारपीट के मामले में दर्ज कराई गई एफआईआर में इन दोनों के भी नाम शामिल हैं.

पुलिस को इन दोनों आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी. जब पुलिस ने इन दोनों को रोकने की कोशिश की तो ये भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग भी की. जवाबी फायरिंग में पुलिस ने इनके पैर पर गोली मारी और दोनों को पकड़ लिया. कांशीराम हॉस्पिटल में दोनों को ऐडमिट करने के बाद वहां पुलिस तैनात कर दी गई है. डीआईजी ने अनंत देव ने बताया कि ये दोनों ही सीधे तौर पर पीड़िता की मां पर हमला करने के आरोपी है. उन्होंने यह भी बताया कि आईपीसी की धारा 307 के तहत दर्ज हुए केस को और धारा 302 में बदला जाएगा.

आरोपियों ने पीड़िता की मां और मौसी को बुरी तरह पीटा था
9 जनवरी को आरोपियों ने पीड़िता की मां और मौसी पर हमला कर दिया था और उन्हें बुरी तरह मारा-पीटा था. इस मारपीट के मामले में फिरोज, जमील, विक्की, मिंटू, आबिद, महबूब, महफूज और चांद बाबू आदि के खिलाफ रिपोर्ट हुई थी. महबूब को 12 जनवरी को एनकाउंटर के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. महफूज और बशीर भी अरेस्ट हो गए थे. शनिवार सुबह एनकाउंटर के बाद परवेज और आबिद भी गिरफ्तार हो गए.
इसे भी पढ़े: बाल सुधार गृह में पुलिस की छापेमारी, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
बताया गया कि सुबह-सुबह हुए इस एनकाउटंर में दो आरोपियों परवेज और मोहम्मद आबिद के पैर में लगी गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. कहा जा रहा है कि चारों आरोपी पीड़िता की मां और उसकी मौसी पर गवाही न देने के लिए दबाव बना रहे थे. समझौते से इनकार करने पर 9 जनवरी की शाम चारों आरोपी अपने रिश्तेदारों फिरोज, बाबू और महफूज आदि के साथ पीड़िता के घर में घुस गए और जानलेवा हमला कर दिया. घर में मौजूद पीड़िता की मां और मौसी को लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों से पीटा. इसमें दोनों को गंभीर चोटें आईं. पीड़िता की मां लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती थी. सिर में लगी गंभीर चोटों के कारण शुक्रवार सुबह 5 बजे उनकी मौत हो गई थी.

(रिपोर्टर इनपुट्स के आधार पर)
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo