लेटेस्ट

Latest

CM हेमंत सोरेन आज रवाना हुए नयी दिल्ली, चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड से होंगे सम्मानित

CM Hemant Soren left for New Delhi today, will be honored with the Champion of Change Award

19 January 2020

/ by Uday Bharat

रांची: झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आज चैम्पियन ऑफ़ चेंज अवार्ड 2019 से सम्मानित किया जायेगा. यह अवार्ड उन्हें बरहेट और दुमका के जनप्रतिनिधि के रूप में बेहतर और अनुकरणीय काम करने के लिए दिया जायेगा. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों हेमंत सोरेन को सम्मानित किया जायेगा.

इसके लिए नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में एक समारोह का आयोजन किया गया है. बताते चले की यह अवार्ड इंटरेक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकॉनोमी की ओर से दिया जाता है. इस अवार्ड को लेने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज नयी दिल्ली रवाना हो गए.

बताते चलें कि हेमंत सोरेन बरहेट और दुमका दोनों ही सीट से विधानसभा चुनाव जीता है. हालांकि उन्होंने दुमका सीट को छोड़ दिया है. पुरस्कार मिलने की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवार्ड राज्य की जनता को समर्पित है. वहां की जनता ने सेवा का अवसर दिया. सभी के सहयोग के लिए वे आभारी हैं.
इसे भी पढ़े: बीजेपी के अपने सर्वेक्षण में आये चुनाव परिणाम के नतीजे से परेशान
बताते चले की भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश सह पूर्व अध्यक्ष एनएचआरसी जस्टिस के. जी बालकृष्णन और सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा की ज्यूरी के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड-2019 के लिए चयनित किया गया है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo