लेटेस्ट

Latest

बारात में 'DJ वाले बाबू' गाने की आवाज सुनकर बिदका घोड़ा, दूल्‍हा पहुंचा अस्‍पताल

Bidka Ghoda, bridegroom reached hospital after hearing the sound of 'DJ Wale Babu' in the procession

19 January 2020

/ by Uday Bharat

जौनपुर: जौनपुर में शनिवार शाम एक शादी समारोह में खुशियों का माहौल गम में बदल गया. बारात की तैयारी धूमधाम से हो रही थी, तभी दूल्हे की माता उमा देवी दूल्हे का परछन कराने के लिए घोड़े पर बैठे दूल्हे कल्याण के पास आईं. उसी वक्‍त तेज आवाज के साथ डीजे साउंड बजने लगा. उसी समय घोड़ा बिदक गया और दूल्हा घोड़े से गिर गया. घोड़े की मार से दूल्हा भी घायल हो गया. इस हादसे में पांच लोगों की चोटें आईं. वहीं, बेलगाम घोड़ा एक चार पहिया वाहन से भी भिड़ गया, ि‍जिससे उसमें बैठे लोग भी घायल हो गए.एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना जैनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर बाजार की है. घोड़े की इस हरकत से दरवाजे पर इकट्ठा हुए बारातियों में भी हड़कंप मच गया. खुद को बचाने के लिए जिसको जहां जगह मिली, उधर भागने लगा. बेलगान घोड़े को भी जो सामने दिखा, उसको मारता गया. घुड़सवार से छूटकर बेलगाम घोड़ा सड़क पर जा पहुंचा और उसने एक बाइक सवार को भी बुरी तरह से घायल कर दिया. वहां मौजूद बारातियों की मदद से उसकी जान बच पाई.
इसे भी पढ़े: बीजेपी के अपने सर्वेक्षण में आये चुनाव परिणाम के नतीजे से परेशान
घोड़े की मार से दूल्हे की माता उमा देवी (40), पिता शिव बाबू मोदनवाल, पड़ोसी निर्मला देवी (45) और खुद दूल्हा (22) घायल हो गया.  बताया जा रहा है कि घोड़े का पैर टूट गया है, जिस कारण वह सड़क पर ही गिर पड़ा. परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है. दूल्हे की मां उमा देवी की हालत गंभीर बनी हुई है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo