लेटेस्ट

Latest

भाजपा के जांच दल ने की दुष्कर्म पीड़ित के परिजनों से मुलाकात, कहा असुरक्षित महसूस कर रही महिलाएं

BJP's investigation team met family members of rape victim, said women feeling insecure

17 January 2020

/ by Uday Bharat

रांची: हेमंत सरकार के गठन के बाद पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी है. असामाजिक तत्व बेखौफ घूम रहे हैं. यह बात भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने खूंटी के अरगाडी गांव के दौरे के बाद कही. प्रकाश खूंटी में छात्राओं के साथ घटी घटना के जांच दल का नेतृत्व कर रहे थे. 

प्रकाश ने इस घटना की कड़ी निंदा की है. प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के निर्देश पर भाजपा के जांच दल ने आज खूंटी के अरगाडी गाँव का दौरा किया और पीड़ित छात्राओं के परिजनों से मुलाकात की. परिजनों ने प्रतिनिधिमंडल से न्याय दिलाने की गुहार लगायी.
इसे भी पढ़े: निर्भया केस: गुनहगारों का नया डेथ वॉरंट, अब 1 फरवरी को सुबह 6 बजे होगी फांसी
प्रकाश ने कहा कि यह जांच दल अपने दौरे के बाद प्राप्त जानकारियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेगा. उन्होंने कहा कि इस सरकार में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं. 

प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, खूंटी जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो भी शामिल थे.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo