लेटेस्ट

Latest

डायन बताकर महिला के काटे बाल, फिर निर्वस्त्र कर पीटा

Woman's hair cut as a witch. Then stripped down and beaten

03 December 2019

/ by Uday Bharat


बिहार: सीवान के मैरवा थाना अंतर्गत मुरियारी गांव में मंगलवार की सुबह एक 50 वर्षीय महिला को डायन बताकर तथा निर्वस्त्र कर कुछ लोगों द्वारा जमकर पिटाई की गई है. यहां तक कि उसके बाल काट दिये गये. 21वीं सदी में इस प्रकार की घटना सुनकर इलाके के लोग अचरज हैं.

घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने अपाहिज पति के साथ थाने पहुंचकर सुबह पुलिस को दी. पीड़िता ने बताया है कि संतोष सिंह तथा उसके परिवार कई दिनों से अपनी परेशानी का ठीकरा मुझ पर फोड़ रहे थे. इसी दरम्यान विभु सिंह नाम का आदमी जो ओझा भी कहलाता है, उसके इशारे पर रामावती देवी, विभु सिंह, ममता कुमारी, संतोष सिंह, जमुनी कुमारी, मिंटू देवी मंगलवार की सुबह पांच बजे नाहर पर स्थित मेरे झोपड़े में आए. उस समय मैं अपने पति को शौच कराने जा रही थी. मुझे पकड़ कर मेरे बाल काट लिए तथा वस्त्र मेरे शरीर से निकाल कर फेंक दिए. मेरी पिटाई घंटे से ऊपर की गयी. इससे भी जी नहीं भरा तो मुझे घुमा घुमा कर मारने लगे. मुझे नीच जाति के शब्दों का भी प्रयोग किया. मेरे गले से सोने का चैन छीन लिए. मैं नंगे ही भागकर 100 मीटर दूर जिला परिषद सदस्य के यहां जाकर अपनी जान बचायी.



इस घटना को सुनकर ग्रामीण इकट्ठे हो गए. तरह तरह तरह की बातें करने लगे. पीड़ित महिला अपने कटे बाल और नंगे शरीर की जख्म सबको दिखा रही थी. परंतु उन दबंगों से कोई जाकर पूछने वाला नहीं था. पीड़ित महिला अपने अपाहिज पति को लेकर थाने पहुंची. पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह से पूछा गया तो बताएं कि उस घटना की जांच पुलिस अभी कर रही है. वहीं, जिला परिषद सदस्य उपेंद्र गौड़ ने बताया कि सोमवार की सुबह महिला जिस तरीके से आयी थी, वह बताने लायक नहीं है. इस घटना ने हमारे गांव को शर्मसार कर दिया है. इस मामले में पुलिस को शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo