रांची : झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पहले दो चरण के चुनाव के बाद से भाजपा हतोत्साहित है. देश के सबसे समृद्ध राज्य झारखंड को लूटने के लिए साजिश के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पूरा केंद्रीय मंत्रिमंडल झारखंड की परिक्रमा कर रहा है.
भाजपा के सभी नेता सिर्फ धारा 370, कश्मीर व राम मंदिर की बात कर रहे हैं. झारखंड के मुद्दे इनके एजेंडा में नहीं है. जल, जगंल, जमीन, सीएनटी-एसपीटी एक्ट, बेरोजगारी, महंगाई के बारे में इनकी आवाज नहीं निकल रही है. श्री भट्टाचार्य पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सभा में लगातार भ्रष्टाचार के आरोपी मंच की शोभा बढ़ा रहे हैं.


No comments
New comments are not allowed.