गढ़वा: श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कुंम्बाखुर्द गांव के समीप जंगल मे 20 वर्षीय युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में कौतूहल का विषय बना हुआ है. इस सप्ताह में ऐसा तीसरा मामला है जब गढ़वा जिला को शर्मसार होना पड़ा. पहले नाबालिग बच्चों द्वारा 6 वर्षीय मासूम की अस्मिता को लूटा जाना, और फिर कस्तुरबा विद्यालय की 8 वीं कक्षा की छात्रा को माँ बनने के खुलासे के बाद, बंशीधर नगर में हुई ये तीसरी घटना ने जहां सबको हैरत में डाल दिया है. वहीं प्रशाशन भी अब सकते में आ गयी है.
कस्तूरबा विद्यालय की आठवीं की छात्रा बनी माँ, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कुम्बा खुर्द ग्राम के अमरसरई टोला के सटे जंगल मे 20 वर्षीय युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है. बताया जाता है कि युवती बुधवार की सुबह बकरी चराने जंगल मे गई थी. उसके बाद शाम को उसकी बकरिया तो वापस आ गई पर युवती अपने घर वापस नही आई. तब से उसके माता पिता उसे खोजते रहे पर शनिवार को उसका शव जंगल मे पड़ा हुआ ग्रामीणों को दिखा.
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा अस्पताल भेज दिया है. जब कि युवती के शव की पहचान कर लिया गया है.
कब से गायब थी युवती
युवती के गायब होने के संबंध उसके पिता ने बताया कि बुधवार की सुबह 9 बजे के लगभग बकरी चराने जंगल मे गई थी. शाम को बकरिया अपने आप वापस आ गई लेकिन मेरी बेटी नहीं आई. उसने बताया कि ग्रामीणों को साथ ले कर वह ढूंढने गया परंतु उसका पता नही चला. दूसरे दिन अपने रिश्तेदारों के यहां भी पता किया परन्तु कुछ पता नही चला. लगातार तीन दिनों से खोजते रहने के बाद उसका शव उसे अमरसरई के मचनवा जंगल मे मिला.पिता ने बताया कि जिस जगह पर उसका शव मिला वहां लगातार तीन दिनों से खोज किया जा रहा था परंतु कुछ नही मिला. पर आज यहां सरिता का शव मिला. जब कि उसके परिजनों के द्वारा किसी पर आशंका नही जताया जा रहा है. जब कि लड़की का चचेरे भाई ने बताया कि जिस स्थान पर शव मिला है उस स्थान पर हमलोग इन तीन दिनों के दौरान कई बार गए थे पर वहा कुछ भी नही था लेकिन आज बहन का वह शव मिला. वहा खून की एक बूंद भी नही है. ऐसा लगता है की उसकी हत्या कही कर शव को जंगल मे डाल दिया गया है.

