लेटेस्ट

Latest

स्कॉर्पियो-ट्रक की भिड़ंत, विधायक भानु प्रताप शाही के रिश्तेदार समेत 4 की मौत

Scorpio truck collided, four including MLA Bhanu Pratap Shahi's relative died

01 December 2019

/ by Uday Bharat

गढ़वा : रमना थाना क्षेत्र के परसवान गांव के पास रविवार की तड़के सुबह चार बजे ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच सीधी टक्कर हो गयी. घटना एनएच 75 पर परसवान बिजली सब स्टेशन के पास की है. इस घटना में चार लोगों की मौत हो गयी.
मृतकों की पहचान भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप शाही के रिश्तेदार प्रशांत कुमार सिंह, बिहार के रोहतास जिला के तिलौथू प्रखंड ग्राम भिसड़ा निवासी उमा सिंह, राबर्ट्सगंज निवासी चेतन गिरी और औरंगाबाद निवासी अभिषेक सिंह के रूप में हुई है. प्रशांत कुमार सिंह यूपी के नगवां के प्रमुख हैं. 
गढ़वा जिला के भवनाथपुर में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर भानु प्रताप शाही के समर्थन में प्रचार करने के लिए सभी लोग आये हुए थे. वोटिंग खत्म होने बाद सभी ईवीएम मशीन सील कराकर गढ़वा से नगर उंटारी लौट रहे थे, इसी क्रम में यह हादसा हुआ.

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में कुल 5 लोग सवार थे और स्कॉर्पियो तेज गति होने के कारण ड्राइवर अपना नियंत्रण खो दिया और जाकर सीधे ट्रक को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गये. 
वहीं घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से तीन लोगों के शव को गैस कटर से काटकर निकाला गया. दुर्घटना के पीछे स्कॉर्पियो की तेज रफ्तार बतायी जा रही है. लोगों ने पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo