लेटेस्ट

Latest

झारखण्ड विधानसभा चुनाव: राहुल गांधी ने कहा, भारत दुनिया का रेप कैपिटल

Jharkhand assembly election: Rahul Gandhi said, India is the world's rape capital

09 December 2019

/ by Uday Bharat

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में एक चुनावी रैली में  कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, और एक बार फिर हिंदुस्तान को रेप कैपिटल करार दिया. झारखंड के हजारीबाग में एक चुनावी रैली में राहुल ने कहा, 'आज पूरी दुनिया के लोग हिंदुस्तान की तरफ देखते हैं और कहते हैं, हिंदुस्तान तो बलात्कार का कैपिटल बन गया है.

बता दें कि इससे पहले केरल के वायनाड में भी राहुल ने भारत को दुनिया के रेप कैपिटल करार दिया था. इसे लेकर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने राहुल गांधी को इशारों में नसीहत देते हुए कहा था कि देश को बदनाम ना करें.
हजारीबाग में एक चुनावी रैली के दौरान महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए राहुल ने एक बार फिर देश को रेप कैपिटल कहा. उन्होंने कहा, 'हमारे समय में अर्थव्यवस्था तेजी से आगे दौड़ती थी. हम सबको एक साथ लेकर एक हिंदुस्तान को आगे ले जाते थे. दुख की बात है कि जो हिंदुस्तान की सबसे बड़ी शक्ति थी, हमारी अर्थव्यवस्था, पूरी दुनिया में इसके बारे में बोला जाता था. दुनिया के देश हमारी तरफ देखते थे और बोलते थे कि पता लगाओ हिंदुस्तान क्या कर रहा है. बड़ी तेजी से आगे भाग रहे हैं पर, आज जब वे हमारी तरफ देखते हैं तो कहते हैं, बलात्कार का कैपिटल बन गया है हिंदुस्तान.'




महिलाओं के साथ अत्याचार, पीएम खामोश: राहुल 


राहुल ने आगे कहा, 'जहां देखो वहां महिलाओं को मारा जाता है. यूपी में रेप होता है पीएम एक शब्द नहीं बोलते हैं. लड़की का ऐक्सिडेंट करा दिया गया, पीएम ने एक शब्द नहीं बोला. जहां देखो हर प्रदेश में बिना डरे महिला घर से बाहर नहीं निकल सकती. पीएम कहते हैं कि हम महिलाओं की सुरक्षा कर रहे हैं. कैसी रक्षा कर रहे हैं आप? यूपी में कहीं गोली मार दी जाती है, कहीं रेप हो जाता है, पीएम के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता. जैसे वह किसानों की रक्षा करते हैं गोली मारकर वैसे ही महिलाओं की रक्षा कर रहे हैं.'


हम दो हिंदुस्तान नहीं बनने देंगे: राहुल 


इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि अगर उनकी गठबंधन की सरकार बनती है तो झारखंड के लोगों को जल, जंगल, जमीन वापस दिया जाएगा. बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा, 'हम दो हिंदुस्तान नहीं बनने देंगे. हम ऐसा देश चाहते हैं जहां उद्योगपतियों के लिए जगह हो तो वहां किसान, गरीब और आदिवासियों के लिए भी जमीन हो. सभी का सम्मान हो.' राहुल गांधी ने कहा, 'आप गठबंधन को समर्थन दीजिए, किसानों का कर्ज माफ होगा. 27 फीसदी आरक्षण होगा इसकी मैं गारंटी देता हूं.'

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo