लेटेस्ट

Latest

नागरिक संशोधन बिल का विरोध करेगी RJD, इधर- उधर मत कीजिए नीतीश जी, नहीं तो... : तेजस्वी

RJD will oppose the Citizen Amendment Bill, Nitish ji, do not move around otherwise, otherwise: Tejashwi

10 December 2019

/ by Uday Bharat

पटना :  राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने नागरिक संशोधन बिल को मानवता के खिलाफ बताते हुए इसका विरोध करने का निर्णय लिया है. बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव  ने मंगलवार को पार्टी के कार्यक्रम में कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. जो नागरिक संशोधन बिल लाया गया है, वो मानवता के खिलाफ है और आरजेडी इसका पूरजोर विरोध करती है.

ये देश बांटने वाला कानून है: तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा कि केंद्र सरकार के फैसलों से केवल देश को नुकसान ही हुआ है. किसी को कोई फायदा नहीं पहुंचा. नोटबन्दी इसका उदाहरण है. तेजस्वी ने कहा कि लालू जी आज हमारे बीच शारीरिक रूप से मौजूद नहीं हैं इसलिए हम सभी की जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं.

नीतीश को दो टूक

तेजस्वी यादव ने इस दौरान सीएम नीतीश कुमार को दो टूक शब्दों में कहा कि आप इधर-उधर मत कीजिए नीतीश जी, नहीं तो हम भी आपकी पार्टी को तोड़ देंगे. आपकी पार्टी के लोग टूटने को तैयार हैं.


नीतीश जी सबसे ज्यादा लालू जी से ही डरते हैं

तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार आज भी सबसे ज्यादा लालू जी से ही डरते हैं. पार्टी के बड़े नेताओं ने मुझ पर भरोसा जताया है, इसका हम दिल से स्वागत करते हैं और सभी को विश्वास दिलाते हैं कि आखिरी सांस तक हम पार्टी के लिए काम करते रहेंगे.

नीतीश कुमार को अब नहीं कहूंगा चाचा

तेजस्वी ने शायराना अंदाज में हमला करते हुए कहा, "देखा है पहली बार, अपराधियों के पैरों में सरकार." सीएम को निशाने पर लेते हुए तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार सबसे डरपोक आदमी हैं. वो कुर्सी के लिए कुछ भी कर सकते हैं. आज जब उन्होंने सीटिजन अमेंडमेंट बिल का समर्थन किया है, तो हमने भी तय कर लिया है कि अब हम उनको चाचा कहकर नहीं बुलाएंगे. अब तो केवल मुख्यमंत्री जी कहकर बुलाएंगे.

बिहार में अपराध चरम पर है

सूबे में बढ़ रहे अपराध पर तेजस्वी ने कहा कि हर दिन बिहार में बच्चियों के साथ रेप हो रहा है, जबकि बिहार में अभी सुशासन की सरकार है. देश में सबको बेल होता है लेकिन लालू जी को जमानत नहीं मिलती है क्योंकि लालू जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया. लालू जी शेर हैं और वो किसी से नहीं डरते.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo