लेटेस्ट

Latest

बुर्का पहने शख्स ने महिला पर किया एसिड अटैक, हालत गंभीर

Person wearing a burqa attacked acid on woman, condition critical

09 December 2019

/ by Uday Bharat


बिहार:  कैमूर में एक महिला पर तेजाब से हमला करने का मामला सामने आया है. घटना कैमूर जिले के भगवानपुर थाना की है, जहां एक बुर्का पहने शख्स ने महिला को निशाना बनाया. बताया जा रहा है कि महिला खाना खाने के बाद सो रही थी कि इसी दौरान एक शख्स बुर्का पहनकर आया और सो रही महिला के चेहरे पर तेज़ाब फेंक कर भाग निकला. इस हमले में महिला बुरी तरह झुलस गई. पीड़ि‍ता के चीखने-चिल्‍लाने पर लोगों को घटना के बारे में पता चला, जिसके बाद आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बनारस रेफर कर दिया गया.


पुलिस को भी पता नहीं- हमलावर  पुरुष या महिला

मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी पहुंची और जांच में जुटी. भभुआ डीएसपी अजय प्रसाद ने बताया कि महिला को तत्काल बनारस इलाज के लिए भेजा गया और मामले की जांच की जा रही है कि आरोपी महिला है या पुरुष. डीएसपी ने कहा कि हमलावर जो भी हो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और आरोपी किसी भी कीमत पर बख्‍शे नहीं जाएंगे.



तेज़ाब फेंकने के कारण का नहीं चला पता

महिला से किसी की दुश्मनी थी या कोई पारिवारिक विवाद था, अभी तक इसका भी पता नहीं चल सका है. किसने इस घटना का अंजाम दिया है यह भी जांच का विषय बना हुआ है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. इस हमले में महिला का चेहरा पूरी तरह झुलस गया है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo