लेटेस्ट

Latest

ITBP के जवान आपस में भिड़े, 6 जवानों की मौत

ITBP soldiers clash with each other, 6 soldiers died

04 December 2019

/ by Uday Bharat

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में स्थित आईटीबीपी के कैंप में जवानों में हुई आपसी भिड़ंत में 6 जवानों की मौत हो गई है. वही 2 गंभीर रुप से घायल है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि आज बुधवार की सुबह जवानों के बीच आपसी नोकझोंक ने खूनखराबे का रूप ले लिया. जिसके बाद एक जवान द्वारा अंधाधुंध फायरिगं की गई. इस घटना में 8 जवानों को गोली लगी जिसमें 6 जवानों की मौके पर मौत हो गई. वहीं दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
जिन्हें इलाज के लिए हेलीकाप्टर की मदद से राजधानी रायपुर के अस्पताल में लाया गया है. जहाँ दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.



मृत जवानों में दो हवलदार और 4 सिपाही शामिल हैं. अभी इनके नामों की पुष्टी नहीं हो पाई है. यह सभी जवान बाहरी राज्यों के हैं, जो यहां कैंप में तैनात किए गए थे. घटना के कारणों की जांच की जा रही है.


घटना की पुष्टि करते एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि बुधवार की सुबह कैंप में जवानों के बीच आपसी में गोलीबारी होने से छह जवानों की मौके पर मौत हो गई है. वहीं दो जवान घायल हुए हैं. जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर ले लाया गया  है. 
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo