लेटेस्ट

Latest

कॉलेज की छात्रा से चार रईसजादों ने किया गैंग रेप, मामला दर्ज

Four Nobles gang raped a college student, case registered

13 December 2019

/ by Uday Bharat

पटना : एक ओर जहां सारा देश हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद गम और गुस्से में है, वहीं राजधानी पटना में कॉलेज की छात्रा के साथ गैंग रेप की बड़ी वारदात सामने आई है. 20 साल की छात्रा को पहले चाकू की नोंक पर धमकाया गया फिर भाई समेत जान से मारने की धमकी देकर चार युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. न्यूज 18 को मिली जानकारी के अनुसार गैंग रेप की इस घटना में एक अधिकारी का बेटा और उसके चार दोस्त शामिल हैं. हालांकि घटना को लेकर पटना के महिला थाने में केस दर्ज कर दिया गया है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

वीडियो वायरल करने की दी धमकी

पटना के एक नामी कॉलेज की छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि जब वह पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित आवास से कॉलेज पहुंची तब वहां उसे विपुल नामक युवक मिला. विपुल उसे पहले से बनाये रेप वीडियो वायरल की धमकी देकर जबरन नेहरू नगर इलाके में साथ ले गया. छात्रा ने पुलिसको बताया कि विपुल ने नेहरू नगर में अपने और साथियों को बुला लिया. विपुल के साथियों में मनीष सिंह, अमन भूमि और अश्वनी सिंह राजपूत शामिल थे.


बंद कमरे में चारों ने किया गैंग रेप

पीड़िता ने बताया कि इन सभी ने मिलकर पहले एक कमरे में बंद कर दिया. छात्रा ने बताया कि युवकों का इरादा भांपकर इस दौरान उसने अपने परिजनों को मोबाइल पर सूचना भी दी, लेकिन इसी दौरान चारों युवक कमरे में घुस गये और मोबाइल छीन कर स्विच ऑफ कर दिया. छात्रा ने बताया कि इसके बाद चारों ने भाई और उसको जान से मारने की धमकी देकर बारी- बारी से गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया.

रोती-चिल्लाती छात्रा पर नहीं की रहम

बकौल छात्रा वह रोती-चीखती रही लेकिन उसकी आवाज कमरे से बाहर नहीं जा सकी. घटना के बाद वह घर लौट गई, लेकिन शर्म और भय से पिता को कुछ नहीं बताया. आखिरकार घर के एक सदस्य ने पिता को सारा घटनाक्रम बता दिया. दिल पर बोझ लिए पिता सबसे पहले पाटलिपुत्र थाना पहुचे जहां से मामले को महिला थाना में ट्रांसफर किया गया है. महिला थाना की पुलिस ने छात्रा के दर्ज बयान के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 420, 324, के तहत केस दर्ज कर लिया है.


गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह चारो आरोपियों को पहचान सकती है और साथ ही घटनास्थल के बारे में भी वह बता सकती है. पीड़ित छात्रा ने बताया है कि वह इस घटना से पूरी तरह टूट चुकी है और उसे इस बात का भी भय है कि अगर इन आरोपियो को नहीं पकड़ा गया तो वे खुद को बचाने के लिए उसकी हत्या भी कर सकते हैं. घटना के बाद पटना आरोपियो की गिरफ्तारी के लिये पुलिस की विशेष टीम गठित कर दी गई है. बड़े घर के रईसजादों की इस करतूत ने पटना को शर्मसार कर दिया है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo