लेटेस्ट

Latest

झारखंड विधानसभा के नए भवन में लगी आग, लगी आग पर काबू

Fire in new building of Jharkhand assembly, fire controlled

04 December 2019

/ by Uday Bharat


रांची : राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित कुटे में बने नए झारखंड विधानसभा भवन में बुधवार की रात अचानक आग लग गयी. आग लगते ही मौके पर लोगो की अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
झारखंड विधानसभा के नये भवन में आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर अग्निशमन विभाग के तीन दमकल वाहन मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गये हैं. बड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.

 नये भवन में आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है. हालांकि अभी तक इसका सही कारण नहीं पता चल पाया है कि आग लगने की मुख्य वजह क्या है. मौके पर फायर बिग्रेड की टीम के साथ साथ कई प्रशासनिक अधिकारी भी स्थल पर पहुंचे.
आग बुझाने के बाद ही पता चल पायेगा कि आग लगने की वजह क्या है और कितनी क्षति हुई है.



विदित हो की झारखंड राज्य को 19 साल बाद विधानसभा भवन की सौगात मिली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 सितंबर को झारखंड में नवनिर्मित विधानसभा भवन का उद्घाटन किया था. झारखंड विधानसभा का नया भवन 39 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है और 465 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है.
इसमें 162 विधायकों के बैठने की क्षमता है. बता दें कि झारखंड राज्य के गठन से लेकर अब तक झारखंड विधानसभा किराये पर एचईसी के लेनिन हॉल में संचालित थी. नये विधानसभा भवन के उद्घाटन के बाद 13 सितंबर को नये विधानसभा भवन में ही विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया था.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo