नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवात देर रात मंजूरी दे दी. अब ये बिल कानून बन गया है. इस बिल के खिलाफ असम और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भारी प्रदर्शन हो रहे हैं. इस बीच पश्चिम बंगाल, केरल और पंजाब ने कहा है कि वो नए नागरिकता बिल को नहीं मानेंगे और इसे लागू नहीं किया जाएगा.
पंजाब में अमरिंदर सिंह का हल्लाबोल
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस कानून को असंवैधानिक और देश को बांटने वाला करार दिया है. उन्होंने ऐलान किया है कि नए नागरिकता कानून को किसी भी हाल में पंजाब में लागू नहीं करने दिया जाएगा. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि नागरिकता संसोधन विधेयक को लागू होने से रोकने के लिए पंजाब विधानसभा में जल्द ही एक प्रस्ताव भी लाया जाएगा. सीएम अमरिंदर ने कहा कि संसद के पास ऐसा कोई कानून पारित करने का अधिकार नहीं था, जिसने संविधान को परिभाषित किया जा सके. साथ ही उन्होंने कहा कि ये मूल सिद्धांतों और भारत के लोगों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है.Punjab Chief Minister's Office: Terming the Citizenship Amendment Bill (CAB) as a direct assault on India’s secular character, Punjab Chief Minister Captain Amarinder Singh today said his government would not allow the legislation to be implemented in his state. (File pic) pic.twitter.com/KLR79WVKZH— ANI (@ANI) December 12, 2019

