लेटेस्ट

Latest

कांग्रेस प्रत्याशी के हाथों में पिस्टल लहराने का मामला, हथियार और कारतूस जब्त

Pistol wave case in the hands of Congress candidate. Arms and three cartridges confiscated

30 November 2019

/ by Uday Bharat

पलामू: चैनपुर प्रखंड के कोशियारा पंचायत के बूथ पर भाजपा और कांग्रेस समर्थकों की झड़प हो गई. कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी द्वारा भीड़ के सामने पिस्टल लहराए जाने की वीडियो वायरल होने के बाद पलामू के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त डॉ० शांतनु कुमार अग्रहरि और एसपी अजय लिंडा ने त्रिपाठी को पूछताछ के लिए दो घंटे समाहरणालय भवन में रोक कर रखा.
पुलिस ने त्रिपाठी से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और हथियार और तीन जिन्दा गोली जब्त कर लिया. जब्त किये गए हथियार के बारे में पूर्व मंत्री ने बताया गया कि यह लाइसेंसी है.

कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने नाराजगी जाहिर करते हुए फ़ोन पर बताया कि मुझे दो घंटे तक रोक कर रखा गया और मतदान केंद्रों की तरफ जाने नहीं दिया गया.
बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा हथियार लहराने के घटना पर संज्ञान लेते हुए निर्वाचन आयोग ने मामले की एक जांच रिपोर्ट मांगी है. 
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo