लेटेस्ट

Latest

पलामू में बूथ लूट का आरोप, पुनःमतदान के मांग को लेकर धरना पर बैठे कांग्रेस प्रत्याशी

Allegations of booth robbery in Palamu, Congress candidate sitting on dharna demanding re-election

30 November 2019

/ by Uday Bharat

पलामू: डालटनगंज-भंडरिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी केएन त्रिपाठी शनिवार को मतदान समाप्त होने के पश्चात् ही समाहरणालय भवन पहुँचकर धरने पर बैठ गए. पूर्व मंत्री त्रिपाठी ने सभा को सम्बोधित करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें मतदान केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया. उसके साथ अपशब्दों को प्रयोग किया गया और पीछे से मारा गया और वही हत्या का भी प्रयास किया गया.


अधिकारियों पर कार्रवाई और लुटे गए बूथों पर पुनर्मतदान की मांग: त्रिपाठी 

बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी और भाजपा के उम्मीदवार आलोक चौरसिया के समर्थकों के बीच चैनपुर प्रखंड के कोशियारा मतदान केंद्र पर भिड़ंत हो गयी थी और त्रिपाठी द्वारा हंगामे के दौरान पिस्टल हवा में लहराने से सनसनी फ़ैल गयी थी. श्री त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें मतदान केंद्र में प्रवेश करने से रोका गया और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया गया, जबकि भाजपा के नेताओं का आरोप है कि त्रिपाठी अपने समर्थकों के साथ हथियार के बल पर वोटरों को डराना चाहते थे.




घटना के बाद जिला प्रशासन ने कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी को हिरासत में ले लिया था और डीसी और एसपी ने उनसे इस सम्बन्ध में पूछताछ की थी. दो घण्टे के बाद उन्हें जाने दिया गया था.
त्रिपाठी ने कहा कि उनकी मांगे पूरी होने तक यह धरना शांतिपूर्ण तरीके से चलता रहेगा.
मौके पर कांग्रेस के पलामू जिलाध्यक्ष जैस कुमार पाठक उर्फ़ बिट्टू सहित काफी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.
वहीं इस सम्बन्ध में अधिकारियों से पक्षकथन नहीं मिल सका. 
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo